फिरोजाबाद। जिले के 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें मेले में 886 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। स्वास्थ्य मेले में बुखार, सर्दी, जुकाम से पीड़ित मिले। इन सभी के ब्लड जांच के लिए संबंधित अस्पतालों पर बुलाया गया। कोरोना की जांच की गई।
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि जिले के 77 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले में 2753 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। 75 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।