शिकोहाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर 2 जुलाई को नई दिल्ली स्थित बहादुर शाह जफर मार्ग के प्यारेलाल भवन सभागार में वैश्य महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों एवं उद्देश्य की जानकारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य दानवीर भामाशाह के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना तथा उनकी भव्य एवं विशालकाय प्रतिमा को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में स्थापित कराने की मांग को मजबूती देना है। इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, राज कुमार अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, प्रिंस जैन, अरुण गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।