टूंडला के हाईवे रीजीडेसी में जली कार व बाइक को बुझाते फायरकर्मीसंवाद
टूंडला। दिवाली की रात्रि पटाखे से लगी आग में एक कार व बाइक जल गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
हाइवे रेजीडेंसी में सोमवार रात्रि 11 बजे करीब लोग दिवाली की खुशी में आतिशबाजी कर रहे थे। इस बीच पटाखे से पुनीत कुमार की कार में आग लग गई। इतना ही नहीं आग ने पास में खड़ी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। संवाद