शिकोहाबाद- सिलिंडर में गैस भरते समय लगी आग से झुलसे हुए पिता -पुत्रों का उपचार करते हुए स्टाफ।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। सिरसागंज के गांव नगला मदारी में एक सिलिंडर से दूसरे में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। जिससे एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को परिजन लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
नगला मदारी निवासी धर्मेंद्र (29) पुत्र जागेश्वर सिंह, जागेश्वर सिंह (60) और धर्मेंद्र का बेटा हर्षवर्धन (11 माह) घर पर थे। धर्मेंद्र खाली सिलिंडर में दूसरे सिलिंडर से गैस भर रहा था। इसी दौरान अचानक किसी ने माचिस की तीली जला दी। जिससे गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते तीनों को आग की चपेट में ले लिया। चीख पुकार मचने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को बमुश्किल आग से बचाया। परिजन तीनों को लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को फिरोजाबाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।