टूंडला। नागऊ चौराहे पर शनिवार देर शाम मोमोज खाने के लिए रुके बाइक सवार अखिलेश कुमार निवासी नागऊ की खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मिट्टी आदि से बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचती उससे पूर्व ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। बाइक में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। संवाद