जसराना। थाना क्षेत्र के गांव पाढ़म में जमीन के विवाद को लेकर पीड़ित महिला ममता ने भाजपा नेता देवेंद्र पालीवाल और उनके साथी वीरपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन खाली कराने की नीयत रखते हैं और 23 जुलाई को घर आकर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व अशोभनीय टिप्पणी करते हुए रात में गुंडे भेजकर परेशान करने की धमकी दी। इस मामले में भीम आर्मी द्वारा सीओ जसराना से कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद, सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। संवाद