फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार झोलाछापों पर एफआईआर के आदेश

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसीएमओ डाॅ. केके वर्मा ने बीते दिनों रसूलपुर क्षेत्र में झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान चार झोलाछापों को नोटिस जारी कर उन्हें अभिलेख दिखाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में चार झोलाछाप अपने पंजीकरण और डिग्री नहीं दिखा सके। ऐसे में एसीएमओ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि थाना रसूलपुर के सैय्यद गंज, कोहिनूर रोड, बंबा बाईपास और सुदामा नगर में चार क्लीनिकों पर छापेमारी की थी। मौके पर मरीज भी पाए गए थे। इलाज करने वाले चिकित्सकों पर डिग्री दिखाने के लिए कहा। साथ ही सीएमओ कार्यालय का पंजीकरण पत्र दिखाने को कहा था। मौके पर कोई भी पंजीकरण और डिग्री नहीं दिखा सका। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया था कि सीएमओ कार्यालय में आकर वह साक्ष्य प्रस्तुत करें। चारों क्लीनिक संचालक कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाए। बिना पंजीकरण के मरीजों का इलाज करने पर एफआईआर कराई जा रही है। एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें