फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन पैथोलॉजी के खिलाफ एफआईआर के आदेश

Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग अवैध अस्पतालाें के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। यह पैथोलॉजी अवैध रूप से संचालित हो रहीं थीं। कारवाई से अवैध पैथोलॉजी संचालकों में खलबली मची है।पैथकांड लैब कलेक्शन सेंटर निकट भारद्वाज मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया। यह पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर पंजीकृत नहीं मिला। सेल काउंटर मशीन भी मौके पर पाई। मगर, कोई भी पैथोलॉजिस्ट मौजूद नहीं था। गोगा पैथोलॉजी शिकोहाबाद में निरीक्षण किया। यह लैब पंजीकृत नहीं थी। सांई बाबा पैथोलॉजी सेंटर स्टेशन रोड़ शिकोहाबाद के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सीएमओ डाॅ. रामबदन राम ने दिए हैं। मौके पर पैथोलॉजिस्ट नहीं मिला। यह लैब भी पंजीकृत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें