फिरोजाबाद। रुपये के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार शाम को सौ शैया अस्पताल में तैनात एक पैरामेडिकल स्टॉफ और कुछ युवकों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान सरकारी ट्रामा सेंटर पर पत्थरबाजी हुई। वहां पर मरीजों के तीमारदार जान बचाकर भागे। युवकों ने ट्रामा सेंटर के बाहर रखीं कुर्सियों को फेंका। जिससे वह टूट गईं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख पत्थरबाजी करने वाले युवक भाग गए। घटना देर रात करीब 11 बजे की है। सरकारी ट्रामा सेंटर के बाहर युवकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष की और से सरकारी ट्रामा सेंटर के बाहर पत्थरबाजी की गई। सरकारी ट्रामा सेंटर के बाहर पत्थरबाजी की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख पत्थरबाजी करने वाले युवक मौके से भाग गए। बताया गया है कि सौ शैया अस्पताल मे काम करने वाले एक पैरामेडिकल स्टॉफ गौरव की मोटर साइकिल की बिक्री के बाद हुए लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई। अस्पताल में तैनात गौरव कुमार ने राजेश कश्यप निवासी जैन नगर को मोटर साइकिल बेची थी। जिसकी कुछ रकम राजेश कश्यप पर बाकी थी। तगादा करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष सरकारी ट्रामा सेंटर के बाहर एक पक्ष ने पत्थरबाजी कर दी। जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची ने अस्पताल के बाहर हंगामा करने व मारपीट, तोड़फोड़ करने पर दोनों पक्षों के आरोपी को चालान कर जेल भेजा है।