फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के विवाद को लेकर मारपीट, पथराव दो घायल

सार

खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।ग्रामीण मामले को शांत कराते तब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से एक युवक घायल हो गया। ग्रामीण बचाव को पहुंचते तब तक पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

खैरगढ़ क्षेत्र के गांव कुड़ी निवासी अतुल किशोर और पूरन सिंह के बीच खेत को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को अतुल खेत पर काम कर रहा था। तभी पूरन सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा। दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस बीच दोनों पक्ष भी आमने-सामने आ गए। ग्रामीण मामले को शांत कराते तब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
मामला बढ़ता देख ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल हुए अतुल को पुलिस उपचार के लिए लेकर आई। वहीं गांव नायकपुर में फसल काटने को लेकर हुए विवाद के दौरान राहुल की गांव के ही कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनुरुद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें