-240 सीटों के सापेक्ष पांच गुने से अधिक आवेदन आए संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एसआरके पीजी कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन के लिए इस बार छात्रों को कड़ी कवायद करनी पड़ रही है। सीटों के सापेक्ष करीब पांच गुना आवेदन आने से कॉलेज प्रशासन भी चितिंत है। पहली लिस्ट में नाम न आने के बाद मायूस छात्र अब दूसरी लिस्ट में नाम आने के लिए जोर अजमाइश लगाए हुए हैं। जिससे किसी तरह प्रवेश मिल सके।
शहर के बड़े कॉलेजों में शुमार एसआरके पीजी कॉलेज में इस बार स्नातक में सबसे ज्यादा मारामारी बीकॉम में प्रवेश को लेकर है। बीकॉम में कॉलेज प्रशासन की माने तो 240 सीटें हैं, इसके सापेक्ष अभी तक पांच गुने से अधिक छात्रों के आवेदन आने से कॉलेज प्रशासन भी चितिंत है। छात्र प्रवेश के लिए इधर उधर से जुगाड़ भी लगा रहे है। पहली लिस्ट आने के बाद प्रवेश शुरू हो गए हैं। तीन दिनों से छात्रों की काउंसिलिंग की जा रही है। जिसमें 40 से अधिक लोग फीस अभी तक फीस जमाकर प्रवेश सुनिश्चित कर चुके हैं।वहीं इसके बाद बीए में 360 सीटें होने के बाद भी छात्राओं के तीन गुने आवेदन आए हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिरौठिया ने बताया कि काउंसिलिंग की जा रही है। कई छात्रों के कुछ कागज अधूरे मिले है। अभी तक 40 छात्रों के प्रवेश किए जा चुके हैं। बीकॉम छात्रों की पहली पसंद कई सालों से बनी है।