फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

सार

आसफाबाद राठौर नगर में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान मारपीट हो गई।रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला राठौर नगर निवासी विवेक कुमार और विश्नू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।विवेक के घायल होने पर उसके परिजन ने विश्नू के घर धाबा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। आसफाबाद राठौर नगर में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए। घायल का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला राठौर नगर निवासी विवेक कुमार और विश्नू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच मारपीट हो गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। विवेक के घायल होने पर उसके परिजन ने विश्नू के घर धाबा बोल दिया। विश्नू के साथ उसकी मां राजवती और बहन प्रीति की घर में घुसकर पिटाई कर दी।
इससे विश्नू के साथ राजवती और प्रीति भी घायल हो गई। इस बीच विश्नू और उसके परिजन में चीख पुकार मच गई। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहीं पुलिस ने विश्नू, प्रीति और राजवती तथा दूसरे पक्ष से घायल हुए विवेक का पुलिस ने सरकारी ट्रामा सेंटर में डाक्टरी परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें