फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन यज्ञ-भंडारे के साथ कथा सप्ताह का समापन

Tue, 30 Aug 2016 01:24 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
हवन यज्ञ-भंडारे के साथ कथा सप्ताह का समापन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- जदुद्वारा संस्थान ने बुजुर्गों और छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

ब्लाक मदनपुर के ग्राम नायन तथा ग्राम ऊमरी स्थित जदुद्वारा सेवा संस्थान में विगत एक सप्ताह से आयोजित भागवत कथा सप्ताह का समारोह पूर्वक समापन हुआ। सोमवार को भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। ग्राम नायन भागवत कथा सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव के साथ ब्लाक प्रमुख मदनपुर जुगेंद्र यादव, चेयरमैन शिकोहाबाद रामप्रकाश यादव, चेयरमैन सिरसागंज संजीव यादव, जिला पंचायत सदस्य दुर्गपाल यादव और आयोजक ठा. प्रदीप सिंह ने भंडारे में आए साधु-संतों को सम्मानित किया। इधर, जदुद्वारा सेवा संस्थान में अध्यक्ष अशोक कुमार जादौन ने कार्यक्रम के अंतिम दिन मथुरा वृंदावन से पधारे साधु-संतों सहित नगर के बुजर्गों और क्षत्रिय समाज की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं वृंदावन धाम से पधारे नागा संत महेशचंद्र गिरि और अयोध्या से पधारे जगद्गुरु बालमुकुंद जी महाराज ने अपने प्रवचनों से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। महेश चंद्र गिरि ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का अवतार विलक्षण अवतार है। इसमें उनके सुगम और अगम दोनों ही रूपों की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। कार्यक्रम में जसवंत सिंह, नरेंद्र जादौन, संजय सिंह, शिशुपाल सिंह अरुण कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें