शिकोहाबाद। अगर आपके फोन पर पाकिस्तान से किसी बड़े पुलिस अधिकारी की कॉल आए और आपके परिवार के बारे में जानकारी करना चाहे तो सावधान हो जाएं। आपके साथ कभी-भी कोई धोखाधड़ी हो सकती है। ऐसा होने पर तुरंत पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराएं।
ऐसा ही एक वाक्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड एफसीआई गोदाम के सामने नगला कुंवर प्रसाद शिवनगर निवासी बलवीर सिंह के साथ हुआ। उनके फोन के व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। पाकिस्तान से कॉल आने वाले नंबर पर पुलिस के अधिकारी का फोटो लगा हुआ था। जोकि बलवीर से उसके परिवार के बारे में जानकारी हासिल कर रहा था। पीड़ित के अनुसार दूसरी ओर से पुलिस अधिकारी किसी बड़े मामले में उनका एवं उनके परिवार का शामिल होना बता रहा था। उसकी बातों पर संदेह होेते ही बलवीर ने फोन काट दिया और पूरी घटना की लिखित शिकायत थाना पुलिस से की है।
फोटो-03-घटना की शिकायत करने थाने पहुंचा पीड़ित