फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटक कर महिला ने की आत्महत्या

Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
d - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 विजयनगर पानी की टंकी गली नंबर दो में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

मूल रूप से जनपद एटा के थाना और कस्बा राजा का रामपुर निवासी अमन देवी का विवाह तीन वर्ष पूर्व रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला बरी विजयनगर निवासी हरिओम उर्फ अंकित के साथ हुआ था। अमन देवी ने मंगलवार सुबह पति के काम पर जाने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर मकान मालिक ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। घटना के पीछे पति पत्नी के बीच विवाद सामने आया है। पीड़ित पक्ष यदि तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मृतका का पति और उसके ससुरालीजन फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें