फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 26 Sep 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर में शनिवार शाम पारिवारिक कलह के चलते 27 वर्षीय मजदूर पवन शंखवार ने मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में लोहे के पाइप से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजनों ने ऊपर जाकर शव लटकता देखा, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में से एक था और उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गया है। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें