फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्ची को मृत समझ अस्पताल से निकाल लाया पिता... चार घंटे बाद जिंदा होने की मिली खबर; सीएमओ ने की जांच

Mon, 25 Dec 2023 09:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पिता नवजात बच्ची को मृत समझ अस्पताल से निकाल लाया। चार घंटे बाद उसके जिंदा होने की खबर मिली। सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों की लापरवाही से पिता उसे मृत समझकर घर ले आया। करीब चार घंटे बाद पता चला कि नवजात की सांसें चल रही हैं। सीएमओ को जानकारी हुई तो उन्होंने खुद जाकर बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


दो दिन पहले शनिवार को मुइद्दीनपुर निवासी विनीता ने न्यू लाइफ हॉस्पिटल में प्रसव कराया। उसके गर्भ को सात माह हुआ था। स्थिति बिगड़ने पर प्रसव करना पड़ा। उसने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव का पूरा समय पूरा नहीं होने के कारण बच्ची कमजोर थी। परिजन ने बताया कि चिकित्सक ने बिना बताए नवजात को आगरा के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  

रविवार की रात पिता नवजात को मृत समझकर आगरा से फिर न्यू लाइफ हॉस्पिटल ले आया। प्रसव के दौरान चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस घटना की जानकारी सीएमओ डॉ रामबदन को दी। सूचना पर सीएमओ सेलई मंडी चौराहा स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने नवजात को देखा तो वह जिंदा थी। इसके बाद वह नवजात को लेकर मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू पहुंचे। रात करीब 10.50 बजे उसे यहां पर भर्ती कराया। सीएमओ डॉक्टर राम बदन राम ने बताया कि बालिका जिंदा है। उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। लापरवाही किस स्तर की है, उसकी जांच करके कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें