फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तेज हवा में किसान न करें कीटनाशक का छिड़काव

Thu, 06 Mar 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसान फसलों एवं सब्जियों में कीटनाशक दवा का छि़ड़काव करने के दौरान खास सावधानी बरतें। तेज हवा चलने पर किसी भी सूरत में कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं करें,यदि आवश्यक है तो हवा की विपरीत दिशा में दवा का स्प्रे कतई नहीं करें। दवा छिड़काव करते समय हाथों में गिलप्स,आंखों पर चश्मा एवं मुंह पर मास्क लगाकर ही दवा का छिड़काव करें। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं कृषि वैज्ञानिक डा.ओमकार सिंह यादव ने कहा कि किसानों को कीटनाशक दवा का छिड़काव किट को पहनकर ही करना चाहिए। यदि पूरी किट उपलब्ध नहीं है तो फिर आंखों पर चश्मा,मुंह पर मास्क एवं हाथों में गिलप्स पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवा खरीदने के दौरान सबसे खतरनाक दवा लाल निशान वाली होती है। इसका छिड़काव करते समय उन्होंने कहा कि सबसे कम प्रभाव वाली हरे निशान वाली कीटनाशक दवा होती है। इससे ज्यादा पीले एवं नीले निशान वाली होती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हवा तेज चलती हो उस दिन दवा का छिड़काव नहीं करें। क्योंकि हवा चलने के दौरान स्प्रे किए जाने से कीटनाशक दवा पेड़ों तक नहीं पहुंचेगी वहीं किसान के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए किसानों को इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें