फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मोटे अनाज को दैनिक उपयोग का हिस्सा बनाएं किसान

Tue, 21 Nov 2023 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन न्यूट्रीशिरियल घटक के तहत दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेला का आयोजन उद्यान विभाग की प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. चंद्रसेन जादौन ने बताया कि मोटे अनाज को दैनिक प्रयोग में लाएं। श्री अन्न प्रोटीन, फाइबर एवं मिनरल से भरपूर होते है। किसानों से मोटे अनाज को बोने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान मोटे अनाज को दैनिक उपयोग का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

इस दौरान लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सांसद ने अवधेश प्रताप सिंह, सचिन प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह प्रशस्ति पत्र एवं ट्रैक्टर की चाभी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर की प्रभारी अध्यक्ष डाॅ. आशा यादव, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. तेज प्रकाश, डाॅ. सुभाषचंद्र शर्मा, उप निदेशक कृषि सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान एवं जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. संजीव वर्मा ने मोटे अनाज का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें