फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान तिलहन में उत्पादन बढ़ाएं: डा. ओमकार यादव

Wed, 15 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
किसान तिलहन में उत्पादन बढ़ाएं: डा. ओमकार यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र, फिरोजाबाद द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत सरसों प्रजाति एनआरसीडी आर-2 पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन ग्राम असरावली में किया। केंद्र अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. तेजप्रकाश ने सरसों उत्पादन तकनीक के बारे में बताते हुए कहा कि सरसों की खेती सीमित सिंचाई की दशा में अधिक लाभकारी होती है। इसके उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए अधिक पैदावार देने वाली उन्नतशील प्रजातियां एनआरसीडी आर-2, एनआरसीएच बी 101, डीएमआरआई जे 31, आरएच 749, उर्वशी, रोहिणी, माया, क्रान्ती एवं पीताम्बरी का प्रयोग करें। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह यादव ने सरसों में लगने वाली बीमारियों जैसे झुलसा रोग की रोकथाम के लिए उपाय बताए। इस मौके पर गांव के प्रगतिशील किसान राजेंद्र सिंह, केशव दयाल, सुनील, हरेंद्र , राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें