फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- फसलों को नुकसान कर रहे गोवंशों को किसानों ने बाडे़े में किया बंद

Mon, 25 Dec 2023 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड में किसान फसलों की रखवाली कर रहे हैं, किंतु गोवंश उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। रविवार को थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव एलई में फसलों को उजाड़ते 32 गोवंशों को किसानों ने एक बाडे़ में बंद कर दिया। ग्रामीण शीलेंद्र उपाध्याय, राजकुमार पचौरी ने बताया कि गोवंश लगातार उनकी फसलों को उजाड़ रहे हैं। रविवार को उन्हें बाड़े में बंद कर प्रधान और सचिव को सूचना दी। ग्रामीण भोला शर्मा, शीलेश शर्मा, देवेश उपाध्याय, बनवारी लाल, संजय तिवारी ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। इधर, एलई के ग्राम प्रधान गीतम सिंह ने बताया कि गोवंशों की जानकारी बीडीओ टूंडला को दी। उन्होंने गोशालाओं में जगह न होने की बात कहते हुए नई गोशाला बनने तक गोवंशों को किसानों के पास रखने को कह दिया। ग्राम पंचायत सचिव अंकुर समोरिया ने बताया कि सोमवार सुबह गोवंशों को गोशालाओं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें