फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली कटौती से किसानों में नाराजगी

Sun, 22 Dec 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। विद्युत उपखंड मक्खनपुर के विद्युत फीडर रूपसपुर पर विद्युत कटौती से किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि खेतों की सिंचाई के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। लेकिन रूपसपुर फीडर के तैनात जेई व लाइनमैन की लापरवाही से किसानों को बिजली की आस में दिनभर रहना पड़ता है। लेकिन मात्र 4 घंटे सप्लाई रुकरुक कर दी जाती है। जिससे ना तो सिंचाई हो पा रही है। किसानों द्वारा जब लाइट ना आने का कारण पूछा जाता है तो शटडाउन की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। जिससे किसानों को अपनी फसल की चिंता सता रही है। समस्या का तुरंत समाधान कराने की मांग की। मांग करने वालों में सुरेश चंद्र, सरवन सिंह, अरविंद, प्रताप सिंह, बचन सिंह, महेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें