फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसानों ने बजहेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर बंद किए गोवंश

Tue, 26 Dec 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सरकार के आदेशों को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। एक जगह से गोवंश पकड़े जाते हैं तो दूसरी जगह फिर से पहुंच जाते हैं। सर्दी में तमाम प्रयासों के बावजूद निराश्रित गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगला सिंघी के गांव बजहेरा में परेशान किसानों ने फिर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गोवंशों को बंद कर दिया। पिछले पांच दिनों में यह चौथी बार गोवंशों को किसानों ने बंद किया है।
विज्ञापन



किसान रात-रातभर जागकर खेतों में फसलों को निराश्रित गोवंशों से रखवाली कर रहे हैं। किसानों के विविध प्रयास भी काम नहीं आ रहे हैं। निराश्रित गोवंशों के झुंड एक ही रात में फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं। पिछले पांच दिन पूर्व फसलों को नुकसान पहुंचा रहे निराश्रित गोवंशों को गांव बजहेरा के किसानों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजहेरा में बंद कर दिया था। उक्त गोवंशों को नायब तहसीलदार, ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान ने पहाड़ीपुर गोशाला भिजवा दिया था। अभी किसान उक्त गोवंशों से हुए नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे, कि सोमवार को गोवंशों ने कोहरे में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों ने फिर से एकत्रित होकर गोवंशों की घेराबंदी करते हुए 80 गोवंशों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया। इससे पूर्व स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर बाहर की चाबी न मिलने पर किसानों ने गेट को तोड़ दिया और स्वास्थ्य केंद्र में गोवंशों को बंद कर दिए और दोबारा गेट लगा दिया। इसके बाद गेट पर टायर लपेट दिया, ताकि गोवंश बाहर न निकाल सके।



इन गांवों के किसानों ने पकड़े गोवंश
बजहेरा, गढ़ी साहब, गदलपुरा, नगला काले, कुतुबपुर साहब, चंडेश्वर, ठार लोकमन सिंह के किसानों ने सोमवार को दिनभर निराश्रित गोवंशों को पकड़ने की कवायद की।
विज्ञापन







पांच दिन में चार स्थानों पर बंद किए गए हैं गोवंश
टूंडला। पिछले पांच दिनों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे गोवंशों को किसानों ने चार स्थानाें पर बंद किया है। बावजूद इसके गोवंशों की संख्या कम नहीं हो रही है। पांच दिन पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किसानों ने गोवंशों को बंद किया था। इसके बाद थाना पचोखरों के गांव नगला गंगाराम में किसानों ने मोक्षधाम में गोवंशों को बंद किया था। उसके उपरांत गांव एलई में ग्रामीण सियाराम शर्मा के पशुवाडे़ में गोवंशों को बंद किया। अब फिर से बजहेरा में गोवशों को बंद किया गया है।




पांच दिन पूर्व पकड़े सभी गोवंशों को गोशाला भिजवा दिया था। किसानों ने बाहर से जंगलों में पहुंचे गोवंशों को घेराबंदी कर स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया है। मंगलवार को उन्हें गोशाला भिजवाया जाएगा। रजनेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें