फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसानों ने लगाया खाते में आए रुपये वापस नहीं करने का आरोप

Tue, 30 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने लगाया खाते में आए रुपये वापस नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

जसराना। आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक नहीं होना किसान को भारी पड़ गया। भरोसे के आधार पर धान की बिक्री का पैसा गांव के ही एक व्यक्ति के खाते में डलवाया तो उसने देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने थाना जसराना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव कटौरा निवासी अरुण कुमार ने 20 जनवरी को धान खरीद केंद्र पर अपना धान बेचा था। उसके खाते में आधार कार्ड लिंक न होने पर उसने गांव के ही वीरेंद्र प्रताप के खाते में केंद्र प्रभारी से पैसा डलवा दिया। पैसा डलवाने के बाद से पीड़ित किसान वीरेंद्र से रुपये मांगता रहा लेकिन वीरेंद्र टालमटोल करता रहा। कई बार ग्रामीणों के कहने पर पंचायत भी हुई। पीड़ित ने थाना जसराना में मुकदमा दर्ज करा आरोपी पर 202368 रुपये ने देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार न कहा मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें