फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मल्हापुर की ठार में किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 21 Oct 2025 07:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मल्हापुर की ठार में किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हापुर की ठार में एक किसान का शव फंदे पर लटका मिला। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
मामला सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव मल्हापुर की ठार का है। मल्हापुर निवासी किसान हरीशंचद्र (65) तड़के पांच बजे घर से खेतों की ओर निकले थे। 7 बजे ग्रामीणों ने परिजनों को यह सूचना दी किसान का शव मंदिर के जंगले से लटका हुआ है। मृतक के बेटे अरविंद ने बताया कि सुबह पिता जब घर से खेतों की ओर टहलने को निकले थे तब ठीक थे लेकिन दो घंटे बाद उनका शव सचिवालय के बगल में मंदिर के जंगले से लटका मिला है। परिवारीजन ने बताया कि हरीशंचद्र एक खेत के विवाद को लेकर परेशान थे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि वृद्ध ने फंदा कसकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें