शिकोहाबाद। गांव नगला बलुआ में एक किसान की खेत पर काम करते समय संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगला बलुआ निवासी किसान सतीश चंद्र (50) सोमवार सुबह सात बजे खेत पर काम करने गये थे। जब वह खेत में सिंचाई कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें दर्द महसूस हुआ और खेत पर ही बैठ गए। कुछ ही देर में वह जमीन पर लेट गए और फिर नहीं उठे। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।