फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

सार

खेत पर सबमर्सिबल का काम कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि युवक अपने खेत पर लगी सबमर्सिबल पंप पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
शिकोहाबाद- हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मृत किसान हरेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद। खेत पर सबमर्सिबल का काम कर रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा भरतरा निवासी हरेंद्र (35) रविवार सुबह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। खेत पर लगी सबमर्सिबल पंप का पाइप खोल रहा था। इसी दौरान पाइप तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसको तेज करंट लग गाया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

तेज आवाज और फाल्ट होता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हरेंद्र की 15 साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी केला देवी और बेटी भावना (15), मोनिका (9) और किशन (7) का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि एक किसान की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। परिवारीजन के प्रार्थना पत्र पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि युवक अपने खेत पर लगी सबमर्सिबल पंप पर काम कर रहा था। इसी दौरान समर का पाइप ऊपर से निकल रही हाईटेंशन तार के संपर्क में आया और उसे करंट लग गया। उन्होंने तार के टूटे होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें