उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की दोपहर आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। हादसा खेत में काम करते समय हुआ। खबर सुनकर परिवार में चीख पुकार मच गया। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
थाना जसराना के उस्मानपुर निवासी विजयपाल उर्फ करु (48) खेत में रखी मूंग की फसल को आंधी एवं बारिश देखकर तिरपाल से ढंकने गया था। इसी दौरान अचानक बिजली कड़की और नीचे गिर गई। बिजली गिरने से विजयपाल गंभीर रुप से झुलस गया। जानकारी होने पर ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा-किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब, छा गया सन्नाटा
आनन-फानन में परिवारीजन उसे उपचार के लिए पाढ़म स्थित निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत बताया। लेकिन, जीवित होने की आस लेकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर किसान के परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा किसान की मौत की सूचना पर पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।