फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फरिहा पुलिस ने टेंपो मे पकड़ा राशन का चावल

Wed, 25 Sep 2024 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। कसबा फरिहा पुलिस ने चावलों से भरे टेंपो को पकड़ लिया। पूर्ति विभाग की टीम ने थाने पर जाकर चावलों की जांच की तो वह राशन का चावल पाया गया। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने टेपो के चालक एवं चावल मालिक के खिलाफ थाना फरिहा में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फरिहा पुलिस कसबा के मुख्य चौराहे पर ड्यूटी कर रही थी। ड्यूटी के दौरान एक टेपो में चावलों की बोरियां भरकर दो लोग ले जा रहे थे। पुलिस ने टेपो को रोककर पूछताछ की तो वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस टेंपो के चालक सहित थाने ले आई। इसकी सूचना पूर्ति विभाग को दे दी। फरिहा थाने में चावल पकड़े जाने की सूचना पर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार मंगलवार को थाना फरिहा पहुंचे। उन्होंने चावल की जांच की तो वह राशन का चावल 12 बोरियों में करीब छह कुंतल पाया गया। इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर टेंपो थाना फरिहा के गांव कमालपुर रखावली निवासी शिवकुमार एवं चावल के मालिक नीतेश कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि राशन का चावल फरिहा पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस की सूचना पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें