सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई
- फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत शिक्षकों का विदाई समारोह बुधवार को नगर संसाधन केंद्र आर्यनगर में आयोजित किया गया।
साथी शिक्षकों ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को भावभीनी विदाई गई। शुभारंभ बीएसए सच्चिदानंद यादव एवं नगर
शिक्षाधिकारी तरुण कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षिका राबिया खातून, सुल्ताना, रामादेवी, राकेश दीक्षित, मोहम्मद बारसी को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पठानान के बच्चों ने नृत्य नाट्किा प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व को बताया। शिक्षक आनंद श्रोत्रिय ने भावपूर्ण विदाई गीत गाया। विधि मित्तल ने कविता सुनाई। संचालन कल्पना राजौरिया ने किया। इस दौरान परवेश्वरदयालु, दौलतपाल सिंह, सोनल शर्मा, सीमा रानी, ललित, मनोज पालीवाल, मूबी शर्मा, शिवा हासिम, ताजबर फातिमा, रूवल यादव, निर्भय सिंह, मनीष शर्मा, दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।