राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जिला उद्योग केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों ने शनिवार को जमकर धमाल मचाया।
नए बैच की प्रशिक्षणार्थियों ने सीनियर को तिलक लगाकर, गिफ्ट देकर विदाई दी। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण प्रभारी आरके पाठक मौजूद रहे।