फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस के प्रयास से बचा परिवार, 9 साल पुराना रिश्ता फिर हुआ कायम

Sun, 05 Jul 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र (सर्किल नगर) में पुलिस और काउंसलर के प्रयास से एक दांपत्य जीवन बिखरने से बच गया।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर क्षेत्र के निवासी युवक के साथ हुआ था। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर मनमुटाव रहने लगा। कुप्रभाव बच्चों की पढ़ाई और मानसिक विकास पर पड़ने लगा। नौबत यहां तक आ पहुंची कि तनावपूर्ण माहौल के कारण बच्चों का स्कूल जाना तक बंद हो गया और उनका शैक्षणिक भविष्य दांव पर लग गया। मामला समाधान के लिए रामगढ़ थाना परिसर में बने परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, तो केंद्र प्रभारी अलवीना पठान और उनकी टीम के काउंसलर्स ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग की। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की खातिर सारे पुराने गिले-शिकवे भुला दिए। रविवार को दोनों ने एक-दूसरे के साथ पूरी राजी-खुशी और सम्मान के साथ रहने का वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें