प्राचीन लालपुर हजीरा मंदिर पर लगा भव्य मेला
तीन सौ वर्ष से अधिक पुराने मंदिर से जुड़ी है श्रद्धालुओं की आस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर हजीरा लालपुर प्रांगण में आयोजित बासौड़ा पूजन के मौके पर भव्य मेला का आयोजन किया गया।
शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। मां शीतला माता के मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम चला। महिलाओं के द्वारा बच्चों की मुंडन संस्कार कराए जा रहे थे। मेला कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव एडवोकेट ने मां शीतला देवी के आशीर्वाद से यह मेला प्रतिवर्ष भव्य होता जा रहा है। आसपास के गांवों से कई प्रांतों से श्रद्धालु आते हैं। एसडीएम सदर मनोज कुमार, थाना प्रभारी रसूलपुर कमलेश सिंह, डॉ. रमाशंकर सिंह, योगेंद्र सिंह बाबा, दाताराम पूर्व सरमंच ने विचार व्यक्त किए। संचालन सचिव रामनिवास यादव एडवोकेट ने किया। इस दौरान किशोर अग्रवाल बंटी, जयराम यादव, ग्याप्रसाद, शीलेंद्र यादव, अरविंद कुमार, ब्रजेश कुमार शामिल थे।