शिकोहाबाद मंडी समिति के बाहर तैनात फोर्स।
मंडी समिति शिकोहाबाद प्रांगण में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। रविवार सुबह तक ईवीएम को सुव्यवस्थित तरीके से सुरक्षा में रखने की कार्रवाई जारी रही। शनिवार को मतदान के बाद मतदानकर्मी ईवीएम जमा कराने मंडी समिति प्रांगण शाम छह बजे से पहुंचना शुरू हो गये। इन सभी ईवीएम को विधानसभावार रखवाने के लिए पांचों विधानसभा के अलग-अलग पंडाल बनाये गए थे। पीठासीन अधिकारी मतदान सहायकों के साथ अपने प्रपत्रों को सही ढंग से भरने के बाद देर रात तक ईवीएम जमा करते रहे। पूरी जांच के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। इन ईवीएम की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून सीआईएसएफ को लगाया गया है, जो 24 घंटे इनकी सुरक्षा करेंगे। इस दौरान एडीएम, एसडीएम प्रेमचंद्र सिंह यादव , सीओ अजय कुमार आदि मौजूद रहे।