फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी होटल पर सुलग रहीं थी कोयला की भट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रोक के बाद भी ताज संरक्षित क्षेत्र में होटल और ढाबों पर ईंधन के रूप में कोयला और लकड़ी का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। शनिवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने रामगढ क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक दुकान पर भठ्ठी में कोयला जला दिखा। दुकानदार पर एनजीटी के गाइड लाइन के तहत 5000 का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण को भी हटाया गया। गंदगी फैलाने वालों में भी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल जेड ए खान के नेतृत्व में रामगढ़ क्षेत्र में अभियान चलाया गया। शहनबाज की दुकान पर ईंधन के रूप में भट्ठी में कोयला जलते मिला। उस पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी दुकानदार के यहां पर प्रतिबंधित पॉलीथिन भी मिली। जिस पर 1000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी वसूला गया।
प्रवर्तन दल की टीम ने रामगढ़ थाना रोड पर कई दुकानदारों के बाहर रखे तख्त और बैंच आदि हटवा कर सड़क को साफ कराया। संबंधितों को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। प्रवर्तन दल की टीम ने गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले दो अन्य दुकानदारों पर भी 1000-1000 रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान अमित कुमार और क्षेत्रीय सुपरवाइजर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें