नारखी क्षेत्र में डा. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : नारखी क्षेत्र में डा. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद
नारखी (फिरोजाबाद)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डा. प्रवीण तोगड़िया का शनिवार को थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव में स्वागत हुआ। उन्होंने घर-घर हनुमान चालीसा को पहुंचाने का आह्वान किया। डा. प्रवीण भाई तोगड़िया का राष्ट्रीय बजरंग दल का जिले का नेतृत्व कर रहे शुभम प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना करना है। ताकि सनातन संस्कृति को मजबूती मिल सके। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के कोषाध्यक्ष केके तिवारी, अमन सिंह, आयुष जादौन, आदित्य सिंह मौजूद रहे। संवाद