फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुराने हाईवे पुल के नीचे से अतिक्रमण को कराया साफ

Mon, 24 Mar 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को पुराने हाईवे पुल के नीचे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान निगम की टीम ने अवैध रूप से संचालित कई ढाबा को मौके से हटवा दिया। पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए ढाबों की भट्ठियों को नष्ट करा दिया। हालांकि इस दौरान ढाबा संचालकों व निगम कर्मियों में नोकझोंक भी हुई।फिरोजाबाद क्लब चौराहा के समीप स्थित पुराने हाईवे पुल के नीचे होटल व ढाबाें पर शाम ढलते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता था। इसकी शिकायत कई बार पुलिस प्रशासन व निगम अधिकारियों से की गई। नगर आयुक्त ऋषिराज ने पुल के नीचे अवैध रूप से संचालित होटल-ढाबा व खोखा आदि को हटाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को निगम के प्रवर्तन दल ने पुराने हाईवे पुल के नीचे संचालित अवैध ढाबा को मौके से हटवा दिया। निगम के प्रवर्तन दल और ढाबा संचालकों में बहस भी हुई। निगम के सख्त तेवर के चलते किसी की एक न चली। सहायक आयुक्त के अनुसार पुल के नीचे अतिक्रमण करने वालों पर अब एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें