फिरोजाबाद। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की एक बैठक नगर निगम परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भुल्लू सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ने की। संचालन प्रमोद यादव ने किया। इस दौरान कर्मचारियों व पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों, कामगारों, छात्रों, गरीब परिवार परेशान हैं। ऐसे में एक दिन का वेतन से व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राशिद अली, सुरेंद्र पाल सिंह, दीपक वाल्मीकि, विजय सिंह सिकरवार, हैदर अली आदि मौजूद रहे। वहीं सेवानिवृत्त स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने एक दिन की पेंशन राशि सरकार को देने का निर्णय लिया है।