टूंडला। एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारन्टीन रेल कर्मचारी की मौत के बाद देर रात्रि रेलवे ने लिया बड़ा फैसला। रेलवे कोरोना संक्रमित व संदिग्ध अपने कर्मचारियों को प्राइवेट में न रख कर रेलवे हॉस्पिटल में ही रखेगा। देर रात्रि एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारन्टीन रेल कमियों को रेलवे हॉस्पिटल में किया शिफ्ट। रेलकर्मी की मौत को लेकर बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज मंडल के डीआरएम अमिताभ कुमार टूंडला पहुँचे। उन्होंने रेलवे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार को देखा। इसके साथ ही एफएच से लाये गए क्वारन्टीन रेलकर्मियों से मिले। उनकी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया तथा उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उनके परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों व चिकित्सकों को निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में लापरवाही न हो पाए।