फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 12 मोहल्लों में छह घंटे बंद रही बिजली, लोग रहे परेशान

Mon, 24 Mar 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में केबल बदलने के कारण सोमवार को 12 मोहल्लों में छह घंटे तक बिजली ठप रही। सुबह से बिजली न आने से आमजन के साथ व्यापारी भी परेशान रहे। इंडस्ट्रियल एरिया विद्युत सबस्टेशन के अंतर्गत लालऊ रोड, तहसील रोड, तुलसी बिहार, महावीर वाटिका क्षेत्र में अलग-अलग टीमों ने सुबह से एलटी लाइन को आर्मर्ड केबल से बदलने का कार्य शुरू कर दिया। रामनगर क्षेत्र में चंद्रवार गेट, पैमेश्वर गेट, रामनगर, संत नगर व छारबाग क्षेत्र में केबल बदलने का काम किया गया। एसएन विद्युत सबस्टेशन के अंतर्गत बाइपास फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रकाश टाकीज व बोधाश्रम रोड पर कार्य कराया गया। नगला करन सिंह, बोधाश्रम, मायापुरी, टापाकलां, कबीर नगर खेड़ा, तिलक नगर की आपूर्ति भी शाम चार बजे तक बंद रही। इसके अलावा चौबान मोहल्ला, चौकी गेट, बर्फखाना चौराहा, गंज चौराहा व मुहल्ला दुली क्षेत्र में भी लाइनों की मरम्मत की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें