फिरोजाबाद। दबरई बिजली घर के अंतर्गत बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन घरों में विद्युत चोरी के मामले पकडे़ गए। अवर अभियंता राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में गांव नगला श्रोती नई आबादी में चेकिंग की गई। इस दौरान तीन घरों में कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। वहीं, यूपीएसआईडीसी बिजली घर क्षेत्र में जेई कयामुद्दीन के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 23 बकाएदारों के घरों के बिजली कनेक्शन काटे गए।