जसराना। उपखंड अधिकारी रघुनाथ सिंह और जसराना देहात बिजलीघर के अवर अभियंता संजीव कुमार के अनुसार 2 जनवरी को विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी जसराना ग्रामीण पर पावर परिवर्तक के क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाना है। इस कारण विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में सुबह दस से सायं छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। समस्त जसराना ग्रामीण बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ता से अनुरोध है कि आवश्यक कार्य दस बजे से पहले ही कर लें।