फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंबों पर दूसरे दिन लगे दिखे राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! गांव कनैटा स्थित सर्विस रोड के विद्युत पोल पर लगे राजनेतिक दलों के होर्डिंग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के 24 घंटे बाद भी ग्रामीण अंचल में कई जगह बिजली के खंभों पर अभी भी होर्डिंग्स लटके हुए हैं। रविवार को भाजपा कार्यालय के सामने सभी पार्टियों के छोटे होर्डिंग्स लगे दिखाई दिए। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में होर्डिंग्स तत्काल हटवाने को कहा। मोढ़ा एवं रसीदपुर कनैटा के बीच भी होर्डिंग लगे हुए हैं। वहीं दबरई के समीप कई स्थानों पर दीवारों पर लिखी प्रचार सामग्री को कलर कराया गया। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ ही नगरीय क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों की टीमों के साथ ब्लॉकों में बीडीओ द्वारा आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। इसमें लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें