शिकोहाबाद। गांव चितावली में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
राम अवतार (60) निवासी गांव चितावली शिकोहाबाद की बुधवार रात अचानक अचेत हो गए। उन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।