फिरोजाबाद। थाना जसराना में संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति ने अपने सगे छोटे भाई पर फायर कर दिया। घायल को उपचार के लिए परिजन आगरा लेकर गए हैं।
घटना थाना जसराना क्षेत्र के गांव दारापुर रसैनी की है। विशेष यादव का अपने बड़े भाई विजय से संपत्ति विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात विशेष अपने धान के खेत की सिंचाई करने को गया था। रास्ते में खेत के पास ही बड़ा भाई विजय अपने साथियों के साथ वहां गया। कहासुनी के बाद विजय ने साथियों की मदद से विशेष को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सीधे आगरा लेकर गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मामले की पड़ताल की। एसओ महेश सिंह के अनुसार मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।