फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेंगू के आठ और मरीज मिले

Wed, 13 Sep 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू का डंक बेकाबू हो गया है। सफाई के लिए चलाए जाने वाले अभियान की पोल खोल रहा है। बुधवार को डेंगू के आठ और नए केस सामने आए हैं। इस सीजन में डेंगू ने सैकड़ा पार कर लिया है। मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गईं। डेंगू प्रभावित इलाकों में टीम ने दौरा करके कैंप लगाए। वहीं, घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच की गई।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों से प्राइवेट अस्पताल फुल चल रहे हैं। हालांकि चिकित्सक उन्हें बुखार के साथ प्लेटलेट्स होने की जानकारी दे रहे हैं। इधर, सरकारी आंकड़ों में भी डेंगू की रफ्तार दो गुना तेज हो गई है। गांव उम्मरगढ़ में 32 वर्षीय सुरजीत कुमार, भदाना एका में 11 वर्षीय संजीव कुमार की रिपेार्ट में डेंगू पॉजिटिव आई है। शहर के जैन नगर मोहल्ल में 25 वर्षीय सोनिया,21 वर्षीय अनुराधा, 25 वर्षीय अनुज डेंगू की चपेट में आ गए हैं। छतरपुर में 43 वर्षीय फूलप्यारी, कल्याणगढ़ी में 32 वर्षीय सुधा और नगला करन सिंह में 10 वर्षीय दिव्या की एलाइजा जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए चले गए। डेंगू प्रभावित इलाकों में टीम ने 20 से ज्यादा स्थानों पर कैंप लगाए। टीम ने दवा का वितरण के साथ घर-घर डेंगू का लार्वा जांच। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया। वहीं, गंदगी से प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को सफाई व्यवस्था कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें