औद्योगिक आस्थान : ई-टेंडरिंग से होगा रिक्त भूखंडों का आवंटन
फिरोजाबाद। उद्योग विभाग के मिनी औद्योगिक आस्थान में रिक्त भूखंडों के आवंटन अब ई-टेंडरिंग से होगा। इस संबंध में शासन ने निर्देश दिए हैं।
फिरोजाबाद में उद्योग विभाग के टूंडला और उसायनी दो मिनी औद्योगिक आस्थान हैं। औद्योगिक श्रेणी वाले 19 भूखंड रिक्त हैं। अब तक मिनी इन रिक्त भूखंडों के आवंटन को उद्योग विभाग एवं जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से होता था। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने बताया कि शासन ने पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। भूखंड आवंटन में मिल रहीं लगातार शिकायतों के बाद शासन ने इंडस्ट्रियल एरिया में रिक्त भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू कराने के निर्देश दिए हैं। अब नई व्यवस्था से भूखंड आवंटित होंगे।