फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकीय जीवन जीने को मजबूर नगला दत्त निवासी

Tue, 29 Dec 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नगला सिंघी का गांव नगला दत्त आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां के  लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। गांव में न तो खरंजा है और न ही नालियां। इस कारण से घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं टंकी की पाइपलाइन के कई जगहों से फट गई है, जिस कारण पानी सड़कों पर बहता रहता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आए दिन गिरकर घायल हो जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रशासन की उदासीनता के प्रति आक्रोश व्यक्त करने वालों में योगेश उपाध्याय, दिनेश कुमार, राम सेवक, सुभाष, उमा शंकर, अजीत, चंद्रेश उपाध्याय, सुनील पाठक, वीरेश उपाध्याय, नत्थी लाल, महेश उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो-टूंडला के गांव नगला दत्त में जल निकासी न होने एवं टूटी पाइप लाइन से होता जलभराव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें