फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत

Thu, 03 Apr 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर लेंटर डालने वाली मशीन लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गुरुवार दोपहर पलट गया। नीचे दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि चालक का नाम धर्मवीर है। 35 वर्षीय धर्मवीर रामगढ़ थानाक्षेत्र में लालपुर रोड निवासी का रहने वाला था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। गुरुवार दोपहर साती पुल के पास उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें