फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओझानगर व सुभाष कॉलोनी में पीने के पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।थाना उत्तर क्षेत्रांर्गत मौहल्ला ओझा नगर एवं सुभाष कॉलोनी इलाके में पीने के पानी की समस्या हो गई है। कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर के वार्ड संख्या सोलह से जुड़े मुहल्ला ओझा नगर एवं सुभाष कॉलोनी की गलियों में कई दिनों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय लोगों मुकेश कुमार, कैलाश बाबू आदि ने इसकी शिकायत जिला कंट्रोल रूम पर कर दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल संस्थान नगर निगम के जेई दलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों से पेयजल सप्लाई के बाबत जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय नलकूप ऑपरेटर आदि को बुला कर पेयजल सप्लाई की हकीकत जानी। उन्होंने मंगलवार की सुबह तक समस्या समाधान के लिए लोगों को अश्वस्त किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें